Saturday, June 19, 2010

बख्शे हैं ...

दर कदम वक़्त ने सीरत पे ज़खम बख्शे हैं,
ज़मीं-ए-ख़ार मुझको, उनको हरम बख्शे हैं.

मेरी नज़रों से, टपकता है, इश्क हर लम्हा,
दिवार-ए-दिल पे स्याह धब्बे, नम बख्शे हैं.

हम-शबिस्ताँ हैं आजकल, महज़ यादें तेरी,
मेरे ख़्वाबों ने मुझे, वस्ल के भरम बख्शे हैं.

कोई न कुछ मांगेगा यारों से अब ज़माने में,
मेरी ख्वाहिश पे मुझे उसने यूँ गम बख्शे हैं.

हो क्या सैयाद से शिकवा औ गिला तीरों से,
जब बागबाँ ने ही, साँसों पर ज़ुलम बख्शे हैं.

न जिन्हें आहों की परवाह, न फिक्र दर्दों की,
वाह ख़ुदा तूने क्या संगदिल सनम बख्शे हैं.

तेरी गलियों में बस इक सदा ही देगा आदि',
मेरी साँसों ने, लम्हात-ए-सब्र कम बख्शे हैं.

तेरी राहों में चले ...

मुन्तज़िर इश्क के बनके, तेरी राहों में चले,
बावस्ता तुझसे होके ख्वाब, निगाहों में चले.

साँसे, आबशार-ए-दर्द में, अब तक थी रवाँ,
ढूंढने मकाँ-ए-सुकूँ हम, तेरी पनाहों में चले.

बला से हुस्न की मलिका हो, शोखियाँ थामे,
सौ फ़साने तुझे देख कर, मेरी आहों में चले.

अब बस, इक दुआ करता हूँ, खुदा से जाना,
मेरी हर सांस, मेरा वक़्त, तेरी बाहों में चले.

तुमने जबसे, इन आँखों से है इकरार किया,
हम भी, हो के शुमार, इश्क के शाहों में चले.

तेरी इक दीद पे सारे पीर, खुदा के हुए हैं उदु,
छोड़ मस्जिद की डगर, राह-ए-चाहों में चले.

नश्तर सी नज़र वाले, आ क़त्ल कर दे मुझे,
ख़ुशी ख़ुशी हम आज तेरी क़त्लगाहों में चले.

बार-ए-इश्क में, ना तेरा गुनाह साबित होगा,
सब अलम सर ले संग 'आदि' गवाहों में चले.

तुमको शिकवे हमसे ...

हुए तुमको शिकवे हमसे, औ' कुछ गिले हुए,
औ' इक उमर गुज़री अपनी, तुमसे मिले हुए.

ना बोल पाए हम कुछ, यूँ रहके भी बा-वफ़ा,
गुज़रे बाज़ार-ए-इश्क से, हम लब सिले हुए.

क्या वक़्त सम्भालेगा, उस आशियाँ को अब,
दरार जिसकी दीवारों में, और बुर्ज हिले हुए.

खुशियों का नाम हमको, अब रहता नहीं याद,
गम-ए-आशिकी से अपने, यूँ सिलसिले हुए.

मुफ़्लिस मैं ज़माने में, जो लुट गया तो क्या,
गिरे हैं शाहों के तख़्त भी, औ' वीराँ क़िले हुए.

थी क्या बिसात 'आदि', जो जिंदा रहते हम,
जब वो बाग़बान ही कुचले, यूँ गुल खिले हुए.


Thursday, March 11, 2010

जबसे तुम्हें देखा है ...


जबसे तुम्हें देखा है न आराम हुआ है,

तीर-ए-नज़र से दिल का काम हुआ है.

लोग दिवाने हुए तो शिकवा कुछ नहीं,
बहका है दिल तो क्यूँ बदनाम हुआ है.

तेरे जमाल को मैं भला चाँद क्या कहूँ,
असफ़ार बशर का उस पे आम हुआ है.

कोशिशे तो की थी मगर ज़ाया हो गईं,
अब क़ज़ा मुहाल जीना नाकाम हुआ है.

अक्सर वो आते जाते हमें देखते भी हैं,
यूँ उनके शौक़ का हमें अक़दाम हुआ है.

शानों पे गिरती जुल्फें रंगत गुलाब सी,
यूँ सबर आज़माने का इंतज़ाम हुआ है.

है शौक दीद का भी है चाहत पनाह की,
वरना कहाँ 'आदि' कभी गुलाम हुआ है.

[ Jamaal - Beauty ]
[ Asfaar - Travel ]
[ Bashar - Mankind ]
[ Zaaya - Invain ]
[ Qazaa - Death ]
[ Muhaal - Difficult ]
[ Shauq - Love ]
[ Aqdaam - Measure ]
[ Shaan - Shoulder ]
[ Sabar - Patience ]
[ Deed - Sight ]
[ Panah - Shelter ]