आते जाते देख कर यूँ मुस्कुराना उनका,
अच्छा नहीं है यूँ दिल को सताना उनका.
मुझसे कसम ली है कि लब ना मैं खोलूं,
औ' बज़्म में मुझे दीवाना बताना उनका.
नमी वो छत की जो देखें और सबब पूछें,
नाम हो मेरा पर हो वजह रुलाना उनका.
कैसे दिल बचाऊँ मैं हीला कोई बतलाओ,
फाल-ए-नज़र को ऐसे आज़माना उनका.
गर इज़हार कर दूंगा, तो भी रूठ जायेंगे,
खामोश लब पे सितम है ये ताना उनका.
संभले तिश्नगी कैसे मेरी हसरतों की अब,
मुझे होंठों की सुर्खी से वो रिझाना उनका.
उनकी गली में आदि' ये पैगाम कह देना,
बिना उनके ना जी पायेगा दीवाना उनका.
[ Sabab - Reason ]
[ Bazm - Gathering ]
[ Heela - Trick ]
[ Phaal - Knife/Blade ]
[ Tishnagi - Thirst ]
अच्छा नहीं है यूँ दिल को सताना उनका.
मुझसे कसम ली है कि लब ना मैं खोलूं,
औ' बज़्म में मुझे दीवाना बताना उनका.
नमी वो छत की जो देखें और सबब पूछें,
नाम हो मेरा पर हो वजह रुलाना उनका.
कैसे दिल बचाऊँ मैं हीला कोई बतलाओ,
फाल-ए-नज़र को ऐसे आज़माना उनका.
गर इज़हार कर दूंगा, तो भी रूठ जायेंगे,
खामोश लब पे सितम है ये ताना उनका.
संभले तिश्नगी कैसे मेरी हसरतों की अब,
मुझे होंठों की सुर्खी से वो रिझाना उनका.
उनकी गली में आदि' ये पैगाम कह देना,
बिना उनके ना जी पायेगा दीवाना उनका.
[ Sabab - Reason ]
[ Bazm - Gathering ]
[ Heela - Trick ]
[ Phaal - Knife/Blade ]
[ Tishnagi - Thirst ]
No comments:
Post a Comment